24 जून 2014 - 06:59
दुश्मन में ईरान के विरूद्ध क़दम उठाने की हिम्मत नहीं।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की फ़ौज सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के कमाण्डर इन चीफ़ जनरल मोहम्मद अली जाफ़री नें कहा है कि ईरान की सीमाएं सुरक्षित हैं और अमरीका समेत किसी भी दुश्मन देश में ईरान के ख़िलाफ़ हमला करने की हिम्मत नहीं है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की फ़ौज सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी के कमाण्डर इन चीफ़ जनरल मोहम्मद अली जाफ़री नें कहा है कि ईरान की सीमाएं सुरक्षित हैं और अमरीका समेत किसी भी दुश्मन देश में ईरान के ख़िलाफ़ हमला करने की हिम्मत नहीं है। फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार जनरल मोहम्मद अली जाफ़री नें आज सेमनान शहर में कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान में स्थापित अमन से अगर बहुत से देश अशांति का शिकार क्षेत्र में ईरान को अमन का एक जज़ीरा मानते हैं तो इसकी वजह यह है कि आठ साल की लड़ाई के दौरान दुश्मन को देश में अशांति फैलाने की इजाज़त नही दी गई। जनरल मोहम्मद अली जाफ़री नें यह बात ज़ोर देकर कही कि अमरीकियों नें 11 सितम्बर की घटना के बहाने अफ़ग़ानिस्तान और फिर इराक़ पर हमला किया। वह ईरान का घेराव कर के इस्लामी रिपब्लिक ईरान के ख़िलाफ़ हमले का इरादा रखता था लेकिन जब उसने देखा कि ईरान की फ़ौज और उसकी रक्षा के लिये तैयार है तो उसने ईरान पर हमले का ख़्याल अपने दिल से निकाल दिया।